फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायतकर्ता का आरोप, सवालों के जरिये जांच भटकाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। सीएचसी कप्तानगंज के अधीक्षक के खिलाफ कलवारी क्षेत्र की आशा बहू के आरोपों की जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम के सवालों पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि इससे जांच की दिशा बदलने और आरोपी चिकित्सक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कलवारी क्षेत्र की आशा बहू दुर्गेश नंदिनी ने सीएमओ समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सीएचसी कप्तानगंज में कई अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि प्रभारी मनमाने ढंग से कार्य करते हैं। उनके संरक्षण और मिलीभगत से बाहरी लोग सरकारी आवास में रहते हैं और इसके बदले वसूली की जाती है। अस्पताल में बाहर की दवाएं लिखे जाने और दलालों की मौजूदगी समेत अन्य अनियमितताओं की भी जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा बहू को पत्र भेजकर आरोपों के साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके साथ ही पत्र में यह भी पूछा गया कि वह किन परिस्थितियों में कलवारी से कप्तानगंज इलाज कराने पहुंची, जबकि उसके घर के पास बहादुरपुर, चिलमा और कलवारी सीएचसी स्थित है। एक अन्य सवाल में पूछा गया कि क्या उसका पूर्व में आरोपी चिकित्सक से कोई विवाद हुआ था।
इन सवालों को लेकर दुर्गेश नंदिनी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को वह सभी आरोपों को सही बताते हुए लिखित जानकारी जांच टीम को सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध करा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें