फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कम नामांकन वाले आठ विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के कुछ परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन को लेकर स्थिति चिंताजनक है। कम नामांकन वाले आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने नोटिस भेजकर नामांकन बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। नामांकन नहीं बढ़ा तो वेतन बाधित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पिछले साल कक्षा एक में कुल 19 हजार 198 बच्चों का नामांकन किया गया था। इस वर्ष अब तक 18 हजार बच्चों को नामांकित किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अभी तक नामांकन कम है। विक्रमजोत ब्लॉक में पिछले सत्र 1324 नवीन नामांकन हुए थे।
इस वर्ष 1217 नामांकन हो पाए हैं। परशुरामपुर ब्लॉक में पिछले सत्र में 1540 नए नामांकन हुए थे। इस सत्र में 1457 नामांकन हुए हैं। ऐसे ही सल्टौआ में पिछले सत्र 1613 व वर्तमान सत्र में 1527 नवीन छात्रों को प्रवेश दिलाया गया है।
विज्ञापन

गौर ब्लॉक में पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम छात्रों का नामांकन कम हुआ है। 1563 की तुलना में 1494 ही नए बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। वहीं बहादुरपुर ब्लॉक में शैक्षिक सत्र 2025-26 में 1379 के सापेक्ष सत्र 2026-27 में 1320 बच्चे नामांकित किए गए हैं। बनकटी में पिछले साल 1479 बच्चे पंजीकृत किए गए थे। इस वर्ष 1430 नए बच्चे दाखिल कराए गए हैं। कुदरहा ब्लाॅक में पिछले वर्ष 1139 बच्चे पंजीकृत किए गए, वहीं इस वर्ष 1103 बच्चे नामांकित हुए। कप्तागनंज ब्लॉक में 886 बच्चों का पिछले साल नया दाखिला कराया गया था। इस सत्र 864 बच्चे नामांकित किए गए हैं। कम नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें