फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गंगापुर के 40 घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग का तांडव : गंगापुर गांव के 40 घर राख
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के सरयू नदी के बंधे के किनारे बसे गंगापुर पहले पुरवे पर शुक्रवार दोपहर लगी भीषण आग में लगभग 40 घर जल गए। इनमें कच्चे, पक्के और झोपड़ी के घर शामिल हैं। सबके अनाज सहित सभी प्रकार के घरेलू सामान राख हो गए। वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई।
मौके पर 112 पुलिस व थानाध्यक्ष कलवारी पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के लगभग दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सबसे पहले जोखन के घर को अपने आगोश में लिया। जोखन के घर में अकेली उनकी बेटी अंजली मौजूद थी। जिसने आग को देखकर शोर मचाया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते पछुआ हवा के कारण आग ने अपना रौद्र रूप अख्तियार कर लिया। छोटेलाल, जगन्नाथ, रामजग, राम अशीष, सीताराम, साहब राम, भगवान दास सहित 40 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सबके घरों में रखा हुआ अनाज, घरेलू सामान सहित जलकर खाक हो गया। आग बुझाने पहुंची जोखन की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जोखन की पुत्री अंजली की शादी पांच मई को, राम शब्द की पुत्री रेनू की शादी 23 जून व धर्मराज की पुत्री सविता की शादी 23 मई को है। जोखन, धर्मराज व राम शब्द ने बताया कि आग लगने के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। खाने के लाले पड़ गए है। हम लोगों के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है। मौके पर पहुंचे डायल 112 के इंचार्ज अमजद अली, थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद शाही ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान कपिल देव यादव ने बताया कि राहत सामग्री वितरित किया जा रहा है। किसी को भूखे पेट नहीं सोने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें