फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने की शिकायत, जिम्मेदार ने फर्जी रिपोर्ट लगा कर दिया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने की शिकायत, जिम्मेदार ने फर्जी रिपोर्ट लगा कर दिया निस्तारण
विज्ञापन

- सीएम पोर्टल और डीएम से पीड़ित ने की है शिकायत
- हर्रैया एसडीएम बोले- मामला गंभीर, जांच कराई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज(बस्ती)। रंजिश अथवा निजी हित के लिए किसी के खिलाफ फर्जी शिकायत के मामले में आए दिन देखने और सुनने को मिलते हैं, लेकिन बस्ती जिले के महराजगंज में शिकायत के फर्जी निस्तारण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल और डीएम से की है। हर्रैया के एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने मामले को गंभीर बताया है। कहा है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हर्रैया के पेंदा लंगड़ी गांव के राम लगन तिवारी का पड़ोसी से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। थाने का चक्कर लगाकर थक चुके राम लगन तिवारी 19 नवंबर को हर्रैया तहसील समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर मामले के निस्तारण की गुहार लगाई। राम लगन के मुताबिक उनके मोबाइल पर मामले के निस्तारण का मैसेज आ गया, लेकिन कोई तहसील कर्मी न तो गांव पहुंचा था और न ही उनसे मिला था। ऐसे में उन्होंने ऑनलाइन निस्तारण की स्थिति चेक की तो पता चला कि मामला निस्तारित हो चुका है। हैरानी की बात तो यह रही कि उनके मामले में परसरामपुर क्षेत्र के तककीपुर गांव के एक निस्तारित मामले की रिपोर्ट लगा दी गई थी। वह मामला राम किशोर नाम के व्यक्ति का था, जो निस्तारित हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें