बस्ती। सिविल डिफेंस टीम ने जरूरतमंदों के बीच मिठाई, लइया, गट्टा आदि का वितरण किया। प्लास्टिक की गिलास में चाय आदि गर्म पेय पीने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
चीफ वार्डन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि श्याम बहादुर, मंगरु प्रसाद, रामहित आदि ग्राम कटरी विकास क्षेत्र कप्तानगंज जनपद बस्ती निवासी अपने घर पर परंपरागत तरीकों के साथ-साथ बिजली के चाक पर भी मिट्टी के दिए कुल्हड़, हांडी व अन्य बर्तन बनाने का कार्य पीढ़ियों से करते हुए चले आ रहे हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। डिप्टी चीफ वार्डन डॉ वीके वर्मा ने बताया कि प्लास्टिक या कागज की गिलास में गर्म दूध, चाय आदि पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्रा आदि की सहभागिता रही। संवाद