फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti Police: अनुशासनहीनता के मामले में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, हेड कांस्टेबल की कनपटी पर ताना था पिस्टल

Tue, 21 Jun 2022 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

 रविवार को जिले के एक चौकी इंचार्ज द्वारा हेड कांस्टेबल की कनपटी पर पिस्टल तानने का मामला प्रकाश में आया था। मौजूद सहकर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव किया था। इसके बाद हेड कांस्टेबल भागकर थाने पहुंचा था और एसपी को मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को मुंडेरवा थाने के खजौला चौकी इंचार्ज रितेश कुमार को अनुशासनहीनता के मामले में लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह जेल गेट चौकी के इंचार्ज चंद्र प्रकाश को खजौला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। इससे पहले रविवार को जिले के एक चौकी इंचार्ज द्वारा हेड कांस्टेबल की कनपटी पर पिस्टल तानने का मामला प्रकाश में आया था।

जानकारी के मुताबिक आसपास मौजूद सहकर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव किया था। इसके बाद हेड कांस्टेबल भागकर थाने पहुंचा था और एसपी को मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें