फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 06 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सुबह छाया रहा कोहरा लोगो को आने जाने मे हुई परेशानी।
विज्ञापन
कोहरा, धुंध के बाद इधर कई दिन से सूरज चमकता जरूर है लेकिन तेज हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं। कोहरे से गेहूं जैसी फसलों को फायदा तो आलू को झुलसा रोग की संभावनाएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों की तरह शुक्रवार को भी भोर से 11 बजे तक भीषण कोहरा छाया रहा। बाद में चली पुरवा हवाओं से कोहरा तो छटा लेकिन ठंड बरकरार रही। इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और बुजुर्गों को हो रही है।

इस मौसम में अभी तक पांच की जान जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ही कलवारी क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित कलवारी मुस्तकहम के कुष्ठ अस्पताल के सामने चाय की दुकान करने वाले 55 वर्षीय  जवाहिर लाल सुबह टहलने के लिए निकले थे। घर लौटने पर गिर गए पीएचसी के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौसम विज्ञानियों डॉ. पदमाकर का कहना है कि अभी 24 घंटे में मौसम का यही क्रम रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता करीब 70 फीसदी रही। छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जानकारों का कहना है कि कोहरा गेहूं के लिए फायदेमंद है लेकिन आलू की उपज प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें