कलवारी थाना क्षेत्र के जवाहिर लाल की ठंडक लगने से हुई मौत । फाइल फोटो
कलवारी क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित कलवारी मुस्तकहम के कुष्ठ अस्पताल के सामने चाय की दुकान करने वाले एक शख्स की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। प्रशासन ने लेखपाल से जांच की बात कही है।
55 वर्षीय जवाहिर लाल सुबह टहलने के लिए निकले थे। पत्नी मालती देवी का कहना है कि जब टहलकर वापस आए तो कहा मुझे ठंडक लग रही है अलाव जलाकर चाय बनाओ। मैं घर में जैसे ही चाय बनाने गई वे चिल्लाकर गिर पड़े उनकी स्थिति देख कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। लाश को लेकर परिजन घर चले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। जवाहिर लालअपने पीछे बेटे विजय व तीन पुत्रियां सुषमा, चांदनी व अंतिमा छोड़ गए है। ठंड से मौत के संबंध में तहसीलदार सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि शहर में होर्डिंग उतरवाने में व्यस्त था। ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच कराकर जो भी संभव मदद होगी दिलाई जाएगी।