बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफ़ेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वाधान में पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रितु चौधरी पत्नी गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में बालकों व बालिकाओं का 100 मीटर रेस, शेक रेस, लेमन एवं जलेबी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने किया। प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय, वामा सारथी में कार्यरत महिला आरक्षी अन्नापूर्णा पाण्डेय व जूनियर खाकी क्रैच में कार्यरत महिला आरक्षी एवं बच्चों के अभिभावकगण भी मौजूद रहे। संवादᙐ