संवाद न्यूज़ एजेंसी
बस्ती। मुंंडरेवा नगर पंचायत बोर्ड की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। अध्यक्ष एवं ईओ से नाराज सभासद कार्यालय के बाहर आकर नारेबाजी की। सभासदों का कहना है कि अध्यक्ष और ईओ की मिलीभगत से मनमाना कार्य किया जा रहा है।
वार्डों को विकसित करने की दिशा में कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बोर्ड की बैठक समय से नहीं बुलाई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आय-व्यय का बजट 31 मार्च 2024 के सिलसिले में पारदर्शी ढंग से रणनीति नहीं बनाई जा रही है।
सभासदों ने मांग की कि प्रकरण में उच्चाधिकारी हस्तक्षेप कर जांच कराएं। विरोध करने वालों में आलोक कुमार चौधरी, चंद्र मोहन भट्ट, प्रर्मिला देवी, राम प्रकाश मिश्र, मोसिना खातून, सरिता चौधरी आदि शामिल रहीं। त