फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी सपा : महेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह करोड़ों भारतवासियों और उत्तर प्रदेश के लोगों की आशा की किरण है। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, राम ललित चौधरी, राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव, रविंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी आदि ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन की कामना की। कहा कि उत्तर प्रदेश के समाजवादियों और प्रदेश की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। इस मौके पर सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिंडारी, यज्ञेश पांडेय, समीर चौधरी, रन बहादुर यादव, राजेंद्र चौधरी, मो. सलीम, गुलाम गौस, चंद्रिका यादव, महेश तिवारी, अरविंद सोनकर, मो. शकील, रामशंकर निराला, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, अमित गौड़, सुमन सिंह, हनुमान गौड़, मो. याकूब, आमिष खान, मो. साहिर, अंकित शुक्ल, रजनीश यादव, प्रशांत यादव, रघुनंदन राम साहू, डॉ. फूलदेव यादव, मो. हारिश, सुशील यादव, रामवृक्ष यादव, अमित यादव, घनश्याम यादव, डब्बू यादव, फूलचंद्र श्रीवास्तव, श्याम यादव, दिलीप यादव, अरविंद यादव, मो. असलम, भोला पांडेय, तूफानी यादव, सूरज यादव, राहुल चौधरी, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे। वहीं लोहिया मार्केट स्थित शिविर कार्यालय में सपा के अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष अमित गौड़ की अगुवाई में पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर हनुमान प्रसाद गौड़, गिरजाशंकर गौड़, दिलीप, भोला, अमन, अर्जुन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें