फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 26 व 29 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

Fri, 15 Nov 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों की शादी कराने के लिए शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने 26 और 29 नवंबर को विवाह आयोजन का तिथि निर्धारित किया गया है इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जबकि ब्लॉक वार लक्ष्य पहले से निर्धारित किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि इस बार जिले में कुल 1180 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराए जाने के लिए शासन की ओर से न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसको लेकर तैयारियां पहले से चल रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड से 80-80 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि नगर पालिका बस्ती सहित सभी नगर पंचायत को पांच-पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 26 नवंबर को शहर के जीआईसी परिसर में जबकि 29 नवंबर को विक्रमजोत ब्लॉक के रामरेखा मंदिर छावनी परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर ब्लॉक पर तैनात सभी एडीओ समाज कल्याण को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा कराए। अब तक 996 आवेदन सत्यापन में पात्र पाए गए हैं।
योजना के लिए जो भी आवेदन किए जा रहे हैं, उसका विभाग की ओर से जांच कराकर सत्यापन किया जा रहा है। अपात्र आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें