फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदली शहर पहुंचने की राह...मालवीय मार्ग पर दबाव

Sat, 04 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दशहरा के बाद शहर में दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह सजाए गए भव्य दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। भीड़ के मद्देनजर शाम ढलने के बाद से शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था सख्ती के साथ लागू कर दी जा रही है। यदि गांव से शहर आ रहे हैं तो मार्ग बदलकर आइए। वरना वापस फिर उसी रास्ते पर भेज दिए जाएंगे। शाम ढलने के बाद गांधीनगर मार्ग, मंगलबाजार, सुर्तीहट्टा और अस्पताल चौराहा से दक्षिण दरवाजा तक आप वाहन लेकर नहीं जा सकते हैं। यहां बैरिकेडिंग करके वाहनों का रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्णिमा तक शहरी आवागमन में कठिनाई रहेगी। फव्वारा तिराहा से कंपनीबाग और कंपनीबाग से गांधीनगर की ओर शाम के बाद से वाहन लेकर नहीं जाने दिया जाएगा। यहीं बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जैसे कोई दो पहिया और चार पहिया वाहन लेकर पहुंचेगा उसे कचहरी एवं मालवीय मार्ग की तरफ वापस कर दिया जाएगा। इसी तरह रोडवेज नेहरू तिराहे पर भी गांधीनगर मार्ग की तरफ वाहन से नहीं आने दिया जाएगा।
प्रशासन की व्यवस्था है कि गांधीनगर मार्ग पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ जुटने के कारण वाहन बिल्कुल नहीं चलने दिए जाए। इस वजह से प्रवेश स्थल के अलावा ओरीजोत और इंदिरानगर संपर्क मार्ग के पास भी पुलिस पिकेट की व्यवस्था की गई है। यदि गलियों के रास्ते इस मार्ग पर कोई वाहन लेकर पहुंचना चाहेगा तब भी रोक दिया जाएगा। इसी तरह अस्पताल चौराहा से दक्षिण दरवाजा मार्ग, दक्षिण दरवाजा से मंगलबाजार मार्ग, रेलवे स्टेशन से सुर्तीहट्टा मार्ग पर भी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे रास्ता बदलकर जाएं:यदि आपको बस्ती शहर में पहुंचना है तो अभी पांच दिनों तक तकलीफ उठानी पड़ेगी। लखनऊ की तरफ से आने वाले वाले फुटहिया चौराहे के पास सर्विस रोड से होकर अमहट के रास्ते कचहरी होते हुए सिविल लाइन या मालवीय मार्ग पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा बड़ेवन से ब्लॉक रोड होकर भी मालवीय मार्ग पहुंचा जा सकता है। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज की तरफ से आने वाले लोग पटेल चौक से होकर रोडवेज, अस्पताल और मालवीय मार्ग पर पहुंच सकते हैं। पॉलिटेक्निक एवं हंडिया चौराहे से भी पांडेय बाजार और पुरानी बस्ती थाना होकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें