फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दुकानदार के गले से चेन छीनकर भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दुकानदार के गले से चेन छीनकर भागे उचक्के
विज्ञापन

- कप्तानगंज कस्बे में मंगलवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज/दुबौला (बस्ती)। मंगलवार की सुबह कप्तानगंज में कस्बे में स्थित मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदने के बहाने पहुंचे मोटरसाइकिल सवार उच्चकों ने महिला दुकानदार के गले में पहनी चोने की चेन खींच लिया। महिला ने दुकानदार का विरोध किया तो हाथ में आया चेन का 40 प्रतिशत हिस्सा उच्चका लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना महिला दुकानदार के पति ने कप्तानगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला दुकानदार से पूछताछ की। इंस्पेक्टर कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

घटना कप्तानगंज कस्बे की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह 6.40 बजे कस्बे के जय बजरंग स्वीट एवं चाट कार्नर पर महिला दुकानदार निर्मला देवी पत्नी हनुमान प्रसाद गुप्ता रोज की भांति चौराहे पर दुर्गा मंदिर से पूजा कर दुकान पर पहुंची। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो लोग दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंचे। जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर था, दूसरा दुकान पर पहुंचा और सौ रुपये का नोट दिया। जब तक महिला दुकानदार मिठाई का वजन कर उसे देती, इसी बीच ग्राहक बनकर खड़े उच्चके ने उसके गले की चेन पर झपट्टा मार दिया। जिसका महिला दुकानदार ने विरोध किया तो चेन का कुछ हिस्सा उच्चके के हाथ में आ गया और उसे लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। महिला दुकानदार ने शोर मचाया और लोग दौड़े। कुछ लोगों ने पीछा भी किया। लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और महिला दुकानदार से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें