फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधनों से लैश अग्निशमन विभाग,फिर भी जोखिम बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग : संसाधनों से लैस, फिर भी चुनौतियां बरकरार
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के 7309 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में कहीं से भी आग की आफत की गुहार पर पहुंचना चुनौती है। चार तहसील, 14 ब्लॉक के 1245 ग्राम पंचायतों के करीब पांच हजार गांव-मजरों तक पहुंचने के लिए सड़क के अलावा कई समस्याएं आती हैं। इसमें पानी की सहज उपलब्धता और पहुंचने तक के रास्ते मुख्य हैं। बावजूद इसके अग्निशमन विभाग खुद को सभी संसाधनों से लैस बता रहा है।
आंकड़ों की बात करें तो वर्ष- 2021 में कुल 441 अग्निकांड की घटनाएं हुई थीं जिनमें छह करोड़ 13 लाख 28 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति की क्षति हुई थी। हालांकि फायर विभाग की सतर्कता के चलते दो करोड़ 26 लाख 53 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया था। इस वर्ष जनवरी से अब तक 69 अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बढ़ते अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए जिले में चार अग्निशमन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें जिला मुख्यालय के अलावा तीन तहसीलों भानपुर, हर्रैया, रुधौली में एक-एक केंद्र खोला गया है। इसके अलावा कलवारी क्षेत्र की अग्निकांड की घटनाओं में इस्तेमाल करने के लिए एक टीम कलवारी थाने पर तैनात की गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि इस समय अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है।
संसाधनों की बात करें तो कुल मिलाकर चार बड़े फायर टेंडर और दो चार सौ लीटर की पानी वाली गाड़ी उपलब्ध है। इनमें से मुख्यालय व तीनों तहसीलों पर एक-एक फायर टेंडर लगाया गया है। स्टाफ की बात करें तो मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अलावा उप अग्निशमन अधिकारी तीन, चालक पांच, लीडिंग फायरमैन चार और 65 फायरमैन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

50 हजार की आबादी पर हो एक दमकल केंद्र
2007 में तत्कालीन प्रमुख सचिव जेएन चेंबर ने नए मानक तय करते हुए शासनादेश जारी किया था। इसमें 50 हजार आबादी पर एक फायर यूनिट तय की गई थी। शहरी क्षेत्र में पांच किलोमीटर पर एक यूनिट को अनिवार्य किया गया था। ताकि आग लगने पर निर्धारित पांच मिनट के भीतर दमकल पहुंच सके लेकिन आग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाली रिपोर्ट और आदेश को जमीनी हकीकत देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से कोई योजना नहीं बनी।
जिले पर एक नजर
- तहसीलें - चार
- विकास क्षेत्र- 14
- क्षेत्रफल - 7309 वर्ग किमी
- कुल आबादी - 26 लाख
- थाना - 16
- फायर स्टेशन 4 (हर्रैया, रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा)
--
खुद रहें सतर्क, ताकि हो सके सुरक्षा
- हवा का रुख देखकर आग जलाएं।
- बच्चों को माचिस आदि से न खेलने दें।
- चूल्हे की राख पूरी तरह से बुझाए बिना न फेंकें।
- शादी समारोह में चूल्हा ऐसी जगह जलवाएं जहां हवा न हो।
- घर, दुकान, संस्थान आदि में उपकरण लगाएं।
- ज्वलनशील वस्तुओं के पास बालू की बाल्टी रखें
- जलती बीड़ी-सिगरेट कहीं न फेकें।
- घटना होने पर तुरंत फायर सर्विस की मदद लें।
जरूरत पर इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर
पुलिस कार्यालय 05542-246309, 05542-246904
9454418368, 9454400261, 9454401036
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें