फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जूनियर से मारपीट में अधिवक्ता पर केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 01:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने एक अधिवक्ता पर मारपीट का केस दर्ज किया है। मुंडेरवा क्षेत्र की महिला अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह तहसील मुख्तारखाना रजिस्ट्री कार्यालय के पास अधिवक्ता दिनेश चंद्र ओझा के साथ काम करती थीं। घर के मुकदमे की सारी फाइल अधिवक्ता दिनेश चंद्र को दे दी थी
विज्ञापन

जब वह उनकी टीम से निकलने लगीं तो मुकदमे की फाइल मांगी। वह आना-कानी करने लगे। जब उन्होंने तीन माह तक फाइल नहीं दी तो नौ अगस्त को अधिवक्ता के चेंबर में जाकर जब फाइल मांगी। आरोप है कि दिनेश चंद्र गुस्से में अपशब्द कहते हुए फाइल देने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। घटना में उनके कान की दोनों बालियां भी गिर गईं। शोर मचाने पर अन्य अधिवक्ता पहुंचे और बीच-बचाव किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधिवक्ता पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें