फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र में विभिन्न कारणों से मारपीट का मामला सामने आया है।
पुलिस ने सभी घटनाओं में तहरीर के आधार पर 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पैकोलिया थाने के महेवा सरहदी निवासी प्रतिमा का आरोप है कि आपसी विवाद को लेकर गांव के गिरजेश कुमार, कृष्ण कुमार व जितेश कुमार ने मारपीट कर धमकाया।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र प्रतापपुर निवासी नीलम का आरोप है कि गांव के अजय व इसरावती ने कूड़े की पन्नी फेंकने की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नगर थाने के डुहवा निवासी रमन शुक्ला का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के पारसनाथ उर्फ गिरिजेश शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, ऋषि शुक्ला व जगदीश शुक्ला ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकी दी। इसी गांव के मनीष कुमार शुक्ला का आरोप है कि विपक्षी अखिलेश शुक्ला उर्फ गुगुल, पंकज शुक्ला, रमन शुक्ला व भीम शुक्ला ने भूमि विवाद को लेकर अपशब्द कहा और मारपीट कर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें