क्रेन सर्विस के लिए 50 हजार एडवांस हड़पने का मुकदमा
बस्ती। किराए पर क्रेन सर्विस देने का एडवांस लेकर सेवा प्रदान न करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में आवास विकास कालोनी निवासी अंकित जायसवाल ने तहरीर दी।
आरोप है कि ओंकार लिफ्टर्स सर्विसेज लिमिटेड विस्तार नगर जनपद गोरखपुर के कर्मचारी आनंद तिवारी ने स्काईलिफ्ट (क्रेन सर्विस) सेवा के लिए 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 22 दिन के लिए करार किया। अंकित जायसवाल के अनुसार 20 फरवरी को एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये उसके बैंक खाते में आईडीबीई बैंक शाखा मालवीय रोड बस्ती से नेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए लेकिन, रुपये लेने के बावजूद सेवा नहीं प्रदान की। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।