फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखाधड़ी कर रकम हड़पने के आरोप में केस

Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि चेक के माध्यम से खाते से रकम निकाल ली गई। जब पैसा वापस मांगा तो लौटाने के बजाय जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी निवासी बुधईपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई मोहम्मद रफी को सौंपी है।
विज्ञापन

इसी थानाक्षेत्र के बुधईपुर निवासी राजेश विश्वकर्मा ने तहरीर दी है कि विपक्षी ने बातचीत कर उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद 50 हजार रुपये के दो चेक बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा कप्तानगंज का ले लिया। उसमें दर्ज पैसा भी निकाल लिया। बाद में जब उन्होंने अपना पैसा मांगा तो देने से ही इन्कार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें