फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में पांच पर केस दर्ज

Thu, 15 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मुसहा बरहपेड़ा गांव में खेत जोतने से मना करने पर मनबढ़ों ने मां-बेटों से मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुसहा बरहपेड़ा गांव निवासी रामचेत और दीनानाथ के बीच जमीन का विवाद है। दो वर्षों से न्यायालय में मामला चल रहा है। जमीन कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद होता रहता है। पुलिस कई बार शांतिभंग में दोनों पक्षों का चालान भी कर चुकी है। मंगलवार को भी पुलिस ने रामचेत के लड़के सुबास और दीनानाथ को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था, लेकिन दोनों को जमानत मिल गई।
रामचेत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दीनानाथ का परिवार खेत जोतने लगा। उसके लड़के बसंतलाल ने मना किया तो दीनानाथ उनके लड़के अमर यादव, भाई स्वामीनाथ और उसके लड़के उपेंद्र नाथ व सतेन्द्र नाथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें