फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खोया मोबाइल...खाते से उड़ गए 1.46 लाख

Thu, 15 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गायब हुई मोबाइल के नंबर से लिंक बैंक खाते से रकम उड़ाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को भी एक ऐसा ही केस साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल कहीं गिर गया था। जालसाज ने मोबाइल में लगे सिम की मदद से खाते से 1.46 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लालगंज गांव निवासी मो. उमर ने तहरीर देकर बताया है कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे। रास्ते में कहीं उनका मोबाइल फोन गिर गया। मोबाइल में जो सिम लगा था। इसकी मदद से जालसाज ने उनके खाते से पैसा निकालना शुरू कर दिया। तहरीर के अनुसार गत 30 अप्रैल से लेकर पांच मई 2025 के बीच विभिन्न तारीखों में उनके बैंक खाते से कुल एक लाख 46 हजार 320 रुपये निकाल लिया। ऑनलाइन फ्राॅड की जानकारी होने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें