फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साधुओं को टक्कर मारने वाली पिकअप के चालक पर केस

Fri, 17 May 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को परशुरामपुर के रायपुर के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परशुरामपुर क्षेत्र के रायपुर में परिक्रमा कर लौटे साधुओं को टक्कर मारने वाली पिकअप के चालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बुधवार को तड़के मखौड़ा धाम से लौटते समय जत्थे में चल रही पिकअप ने साधुओं को कुचल दिया था। हादसे में मृत अयोध्या के साधू के भतीजे रणविजय पाल निवासी भागीपुर थाना इनायतनगर अयोध्या ने तहरीर दी।
अयोध्या के संत गया दास के नेतृत्व में साधुओं का जत्था मंगलवार को 84 कोसी परिक्रमा पूरी कर मखौड़ा धाम पहुंचा। बुधवार को सुबह हवन-पूजन कर गया दास की टोली अयोध्या जाने के लिए निकली। परिक्रमा करने वाले साधू पैदल जा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे क्षेत्र के रायपुर बाजार के पास पीछे-पीछे आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर साधुओं को चपेट में ले लिया। इससे जत्थे में चल रहे तीन साधू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस घायल तीनों संतों को श्रीराम अस्पताल अयोध्या ले गई। जहां इलाज के दौरान राम मिलन पाल (50) पुत्र राम खेलावन निवासी भागीपुर थाना जनपद अयोध्या, अच्छेलाल (49) पुत्र गिरीशचंद, राम भजन पाल (50) पुत्र राम अवतार निवासी डिगुरी थाना पनियरा जिला महराजगंज की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि पिकअप एवं चालक को कब्जे में ले लिया गया था। केस दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें