फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की टक्कर से गिट्टी लदा ट्रेलर गड्ढे में पलटा

Fri, 17 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। बृहस्पतिवार की सुबह नसीबगंज तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से गिट्टी लदा ट्रेलर गड्ढे में पलट गया। हादसे से बगल के घरों में रह रहे लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि अगर गड्ढा और बिजली का केबल ट्रेलर में फंसा न होता तो बड़ी दुर्घटना हो जाती।
विज्ञापन


गिट्टी लदा ट्रेलर बस्ती से सिद्धार्थनगर की ओर जा रहा था। नसीबगंज तिराहे के पास उसकी भिड़ंत ट्रक से हो गई। ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। आसपास के लोगों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रक की टक्कर से बिजली का एक खंभा टूट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें