बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग मामले में 10 ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। पैकोलिया निवासी पीड़िता ने तहरीर दी कि कम दहेज मिलने की बात को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने हरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ विकास सिंह, प्रकाश सिंह, मीना सिंह, नीलू सिंह व अन्य पर केस दर्ज किया है।
एक अन्य मामले में कप्तानगंज क्षेत्र के कुसमौर निवासी यादराम वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिवसहाय चौधरी, छनमन, प्रेमा देवी, शिवशंकर और अंजली निवासी बसन्तपुर थाना दुबौलिया पर केस दर्ज किया है। संवाद