बस्ती। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसईआई) बस्ती की ओर से एपीएन पीजी कॉलेज समेत चार इंटर कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन के रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में रुचि दिखाई।
प्रोजेक्ट उड़ान सहित विभिन्न रचनात्मक पहलों पर चर्चा की गई। सीयूईटी, आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी, दुर्गेश यादव, बस्ती कमेटी से संयोजक वेदिक द्विवेदी, राज मोहम्मद, ऋषिक द्विवेदी, हमजा, अनिल यादव, विंदेश यादव, आनंद शुक्ला मौजूद रहे।