फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन से अंधेरे में हैं दुभरा निर्वाहन के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के दुभरा निर्वाहन में पिछले चार दिन से ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बिजली निगम की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विक्रमजोत बिजली उपकेंद्र के जेई भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिजलीघर में ट्रांसफॉर्मर अभी उपलब्ध नहीं है। जल्द ही लगवा दिया जाएगा। एसडीओ अक्षय यादव ने दावा किया कि बृहस्पतिवार शाम तक ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की जा रही है। अधिक लोड होने के कारण आए दिन ब्रेकडाउन होता है और ट्रांसफॉर्मर जल जाता है। इससे बार-बार बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर बिजली ठीक करने के बदले रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें