फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लगेगा कैंप, घर पर भेजी जाएगी बुलावा पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में लगेगा कैंप, घर पर भेजी जाएगी बुलावा पर्ची
विज्ञापन

- आपके द्वार आयुष्मान का दूसरा चरण 16 सितंबर से
- लाभार्थी परिवारों का बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आपके द्वार आयुष्मान के दूसरे चरण की शुरूआत 16 सितंबर से होगी। अभियान के दौरान योजना से आच्छादित ऐसे परिवार जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनको कैंप में बुलाकर कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। लाभार्थी को कैंप में आमंत्रित करने के लिए बुलावा पर्ची भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनने वाले आयुष्मान कार्ड धारक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। योजना में पंजीकृत सरकारी व निजी देश भर के किसी भी अस्पताल में इलाज कराया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 10 से 31 मार्च 2021 तक आपके द्वार आयुष्मान अभियान संचालित किया गया। इस दौरान लगभग 20 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके बाद भी प्रदेश में 56 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनमें किसी भी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। 70 प्रतिशत से ज्यादा लाभार्थी आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं। दूसरे चरण में ऐसे लोगों का ही कार्ड बनाया जाना है। आयुष्मान भारत योजना के नोडल आफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि कैंप के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

70 प्रतिशत परिवारों का बनाया जाना है आयुष्मान कार्ड
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा 70 प्रतिशत लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आपके द्वार आयुष्मान का दूसरा चरण चलाने को निर्देशित किया गया है। सभी जिलों के लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत परिवारों में से कम से कम एक व्यक्ति का कार्ड इस अभियान के दौरान बनाया जाना है।
लाभार्थी परिवार को भेजी जाएगी बुलावा पर्ची
लाभार्थी परिवार के मुखिया के नाम से पर्ची तैयार की जाएगी। इसमें मुखिया का नाम, कैंप स्थल व तिथि अंकित होगी। कैंप के एक दिन पूर्व आशा या फील्ड वर्कर द्वारा पर्ची वितरित की जाएगी। कैंप वाले दिन लाभार्थी को फोन कर स्मरण कराते हुए कैंप में बुलाया जाएगा। कैंप का आयोजन सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा व वहां पर फ्लैक्स व बैनर आदि लगाया जाएगा। कैंप स्थल पर लाभार्थी परिवारों की सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए यह भी जानना जरूरी
व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। परिवार की पहचान के लिए राशन कार्ड, पीएम पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल अनिवार्य है। सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पताल और जनसेवा केंद्र पर आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जाता है। नि:शुल्क हेल्प लाइन नंबर 180018004444 पर पात्रता व नि:शुल्क इलाज से संबंधित जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें