बस्ती। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने और जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए निगम ने अतिरिक्त बसों की सेवा दी है। शनिवार को लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज मार्ग पर बसें भेजी गईं।
जनपद में 12 केंद्रों पर रविवार को परीक्षा होगी। छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। गैर जिले से आने वाले अभ्यर्थी आसानी से बस के जरिये बस्ती पहुंचे इसके लिए निगम कई रूटों पर बसें भेजा है। वहीं, शनिवार को लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 14 बसें, प्रयागराज मार्ग पर चार और गोरखपुर मार्ग पर 10 बसों का संचालन कराया। इसके अलावा अयोध्या, अंबेडकरनगर रूट पर भी बसें चलाई गईं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि 50 बसें अतिरिक्त में हैं। जरूरत पड़ने पर बसें भेजी गईं।