नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ब्रिज के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, फुटहिया ब्रिज के पास बृहस्पतिवार की सुबह ई-रिक्शा लेकर चालक गोटवा निवासी पिंटू कही जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे स्कूल बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस खाली थी। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।