फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब और ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग का चला बुलडोजर
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। तालाब और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जेदार के खिलाफ राजस्व विभाग ने बुधवार को गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा केसरई में बुलडोजर लगाकर कई लोगों के पक्के मकान गिराकर ध्वस्त कर दिया गया। केसरई गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जे को लेकर लगातार तहसील दिवस एवं उच्च अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग ने एक सप्ताह पहले भूमि की पैमाइश करा कर चिह्नित किया और अवैध कब्जे करने वालों से बताया गया कि आप लोग मकान खाली कर अतिक्रमण हटा दीजिए। लेकिन, लोगों ने खाली नहीं किया बुधवार को तहसीलदार हरैया सत्येंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक गौर बृजेंद्र पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और गांव के रामू यादव, आज्ञाराम यादव, किशोरी यादव का पक्का मकान गिराकर खाली कराया गया। जबकि, टिकोरी यादव का टिन शेड तालाब की जमीन में पड़ने से उसे भी गिराकर अतिक्रमण खाली कराया गया। इस कार्रवाई से गांव के लोग सहमे हुए हैं। वहीं, रामूयादव की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि शासन-प्रशासन की कार्रवाई से मैं बेघर हो गई हूं। अब मेरे पास रहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाऊं। उन्होंने बताया बुलडोजर गरीबों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें