बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक शनिवार को बड़ेवन के निकट मैरिजहाल के सभागार में हुई। मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व विधायक भगवानदास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ और सेक्टर को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, देवी पाटन मंडल प्रभारी पूर्व एमएलसी विजय प्रताप ने कहा कि बसपा पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। बूथ और सेक्टर की प्रभावी तैयारी और उनकी समीक्षा जरूरी है। विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी, सीताराम शास्त्री ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहन मायावती के संकल्प साकार होेंगे। इसके लिए पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना होगा। बैठक में बस्ती जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष झिनकान, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष भरतलाल के साथ ही संजय धूसिया, राजेंद्र कुमार गौतम, रमेश गौतम, आशीष कुमार, अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद