फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएसएफ जवान की बहू ने सास व ननद पर दर्ज कराया केस

Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थानाक्षेत्र के बरसांव ग्राम पंचायत के दुबहिया गांव के बीएसएफ जवान के घर मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को नया पहलू सामने आया है। पुलिस ने उसकी बहू दीपिका दूबे की तहरीर पर जवान की पत्नी और बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले सोमवार को पत्नी की तहरीर पर बहू के भाई व अन्य पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तहरीर में दीपिका ने बताया है कि कई दिनों से मायके वालों से उनकी बात नहीं हो पा रही थी। इस कारण उनका छोटा भाई विजय शंकर निवासी भिटनी खुर्द संतकबीर नगर से 20 जनवरी को बरसांव स्थित उनकी ससुराल आया था। आरोप लगाया कि भाई विजय शंकर को सास व ननद ने घर में घुसने से मना कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर उसका गला दबाने लगी। यह देख मैंने बीच बचाव किया। तब भी नहीं मानें और भाई को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मार देने की धमकी दी। भाई कार में बैठकर जाने लगा तो उसका पीछा करते हुए ईंट-पत्थर चलाकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने सास व ननद के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के दुबहिया निवासी रामजी दूबे वर्तमान में त्रिपुरा में बीएसएफ में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी मीना दूबे ने आरोप लगाया था कि सोमवार की शाम बहू का भाई विजय पांडेय चार पहिया दो वाहनों में 10-12 लोगों को साथ लेकर आया। आरोप है कि विजय ने उनकी बेटी सुष्मिका दूबे से पूर्व में विवाह के लिए अपने भाई पंकज का प्रस्ताव दिया। उनके परिवार ने इसे अस्वीकार कर दिया था। इस बात का दबाव बाद में उनकी बहू भी बनाने लगी। सोमवार को घर पर मैं और बेटी सुष्मिता मौजूद थीं। बेटी को बुरी तरह मारा पीटा। उनके दोनों मोबाइल फोन को उसने छीन लिया। साथ ही घर में अन्य कीमती सामान साथ लेकर दरवाजा बाहर से बंद करके चला गया था। पुलिस ने घर में घुसकर लूट, मार पीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब इस प्रकरण में क्रास एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें