फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: नदी में नाव पलटने से चार किशोर डूबे, तीन ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत

Sun, 13 Mar 2022 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी वाल्टरगंज(बस्ती)

सार

नाव पलटने से चार दोस्त पानी में डूब गए। जिनमें से एक लापता हो गया। जिसका घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर शव निकाला। सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के घोपघाट ढोरिका के पास नाव पलटने से चार दोस्त पानी में डूब गए। जिनमें से तीन किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे लेकिन एक लापता हो गया। करीब दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर 15 वर्षीय किशोर का शव निकाला।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बरगदवा मड़वानगर निवासी 15 से 17 वर्षीय छह-सात दोस्त घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुआनो नदी के ढोरिका गांव के पीछे स्थित घोपघाट पर नहाने पहुंचे। घाट पर बंधी एक नाव खोलकर उनमें से अंकित पटेल, अंकित पुत्र तुलसीराम, ऋतिक पुत्र राकेश और रामजी सवार हो गए। नाव रामजी चलाने लगा।

 

विज्ञापन

साथ गए अंकित पटेल ने बाद में बताया कि रिषू और रिषभ भी साथ गए थे लेकिन वे नाव पर नहीं बैठे। नदी की धारा में पहुंचने के बाद कुछ अन्य लड़के नाव में चढ़ने लगे। इस दौरान डोंगी नाव असंतुलित होकर डूब गई। आसपास खड़े अन्य लड़कों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में अंकित, अंकित पटेल ओर रामजी किसी तरह पानी से बाहर आ गए लेकिन ऋतिक लापता हो गया।

आनन-फानन सूचना गांव में पहुंची और बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, एसओ पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव, वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह के अलावा आसपास गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने घंटे भर मशक्कत के बाद शव निकाला। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव भी पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें