दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदुरी गांव में स्थित तालाब में नहाने गए दो बालक डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अयोध्या रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते दोनों बालक निदुरी गांव के तालाब में नहाने गए थे।
इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बालक की हालत गंभीर थी जिसे पहले अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे अयोध्या रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।