फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti Flood: राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे अधिकारियों के साथ विधायक की नाव दुर्घटना ग्रस्त, बाल-बाल बचे सभी

Sun, 16 Oct 2022 06:47 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

विधायक ने नाव डूबती देख नाविक को किनारे लेने के लिए कहा और बाल्टी से पानी निकालना शुरू किया, किसी तरह नाव किनारे पहुंची और लोगों ने राहत की सांस ली और बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
नाव पर सवार विधायक अजय सिंह और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रमजोत विकास क्षेत्र के बाढ़ आपदा से प्रभावित गांव माझाकिता अव्वल गांव में लंच पैकेट व राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे अपर जिलाधिकारी बस्ती, उपजिलाधिकारी हर्रैया व क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की नाव दुर्घटना ग्रस्त हो गई। विधायक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई और लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंचे। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को जनपद की सीमा महादेउवा के पास से बाढ़ राहत कार्यक्रम से होकर माझा किता अव्वल गांव के लिए नाव पर सवार होकर निकले अपर जिलाधिकारी, उप-जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद व क्षेत्रीय विधायक की नाव पानी के भीतर मौजूद नांव किसी मजबूत चीज से टकरा गई और नांव में होल हो गया, जिसके चलते नांव में पानी भरने लगा। 

विधायक ने नाव डूबती देख नाविक को किनारे लेने के लिए कहा और बाल्टी से पानी निकालना शुरू किया, किसी तरह नाव किनारे पहुंची और लोगों ने राहत की सांस ली और बाल-बाल बचे। पीछे सवार नायब तहसीलदार हर्रैया निखिलेश चौधरी व राजस्व टीम ने अधिकारियों व विधायक को निकाला। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार हर्रैया ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही नाव में सवार लोग बचाव में जुट गए और नाव किनारे पहुंचाई गई। वहीं राहत किट व लंच पैकेट गांव में वितिरित करने के लिए राजस्व कर्मियों को सौंप सभी सुरक्षित वापस लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें