फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को पहली बार मिली है ब्लॉक प्रमुखी की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख : 13 को पहली बार मिली है कुर्सी
विज्ञापन

14 ब्लॉक प्रमुखों में से दुबौलिया में गीता देवी दूसरी बार चुनी गईं हैं बीडीसी सदस्य
छह ब्लॉक प्रमुखों की उम्र है 40 से भी कम कम, साऊंघाट के अभिषेक है 23 साल के
चार प्रमुख प्राइमरी, दो हाईस्कूल, तीन इंटर, दो स्नातक और एक हैं परास्नातक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 14 में से 13 चेहरे पहली बार क्षेत्र पंचायत प्रमुख की कुर्सी पर आसीन हुए हैं। एकमात्र दुबौलिया की प्रमुख गीता देवी ही लगातार दूसरी बार प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। वहीं, छह ब्लॉकों की कमान चालीस 40 से कम उम्र यानी युवा प्रमुखों के हाथ में हैं। साक्षरता की स्थिति पर नजर डालें तो केवल एक प्रमुख निरक्षर हैं। जबकि चार प्रमुख प्राइमरी तक शिक्षित हैं। तीन इंटर पास, दो हाईस्कूल, एक जूनियर हाईस्कूल पास हैं। दो प्रमुख स्नातक और एक परास्नातक हैं।
क्षेत्र पंचायतों के गांवों की तस्वीर बदलने को नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को मंगलवार को शपथ ग्रहण के साथ ही अधिकार मिल जाएगा। जिसके बाद विकास की गाड़ी के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। वहीं, इस बार क्षेत्र पंचायतों की तस्वीर कई मामले अलग है, जिसकी वजह से नागरिकों में विकास की उम्मीद जगी है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि 14 में से 12 ब्लॉकों की कमान भाजपा के हाथ में हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी लगभग शुरू हो गई हैं। ऐसे में भाजपा का यह प्रयास होगा कि प्रमुखों के जरिए गांव के हर एक वोटर की उम्मीदों पर खतरा उतरा जाए। ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को आसान बनाया जा सके। हालांकि सूबे की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी दुबौलिया ब्लॉक में दूसरी बार काबिज में होने कामयाब रही हैं। ऐसे में सपा की संख्या में कम भले ही है, मगर दुबौलिया की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश को बरकरार रखा है। वहीं, रुधौली में प्रमुखी निर्दल अनूप कुमार के पास हैं, लेकिन उन्हें समर्थन देने वाले पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण
जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सुबह 11 बजे व दोपहर के दो बजे दो पालियों में ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा। इसी दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक भी संपन्न होगी और समितियों के गठन का कोरम पूरा होगा। समारोह नामित नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

अभिषेक सबसे कम, मेवाती सबसे बुजुर्ग प्रमुख
23 वर्षीय साऊंघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार जीत का श्रेय सांसद हरीश द्विवेदी और सदर विधायक दयाराम चौधरी को देते हुए कहते हैं कि भाजपा विकास का पर्याय है। यह सभी जानते हैं। क्षेत्र का विकास पूरे युवा जोश के साथ होगा, इसमें कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं, सबसे बुजुर्ग बनकटी की ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी कहती हैं कि विकास के लिए उम्र नहीं इरादा होना चाहिए। भाजपा ने उन्हें इस कुर्सी पर बैठाया तो जनता की उम्मीदों पर हरसंभव खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
ब्लॉक--प्रमुख--शिक्षा--उम्र
कुदरहा, अनिल दुबे, प्राइमरी, 49
कप्तानगंज, मिथिलेश देवी, इंटर, 39
गौर, कांति शुक्ला, जूनियर हाईस्कूल, 58
दुबौलिया, गीता देवी, इंटर, 50
परशुरामपुर, शांति शुक्ला, प्राइमरी, 60
बनकटी, मेवाती देवी, प्राइमरी, 66
बस्ती सदर, राकेश श्रीवास्तव, परास्नातक, 50
बहादुरपुर, रामकुमार, निरक्षर, 33
विक्रमजोत, केके सिंह, हाईस्कूल, 52
रुधौली, अनूप कुमार, इंटर, 25
रामनगर, यशकांत सिंह, स्नातक, 56
सल्टौवा, गीता देवी, प्राइमरी, 38
साऊंघाट, अभिषेक कुमार, स्नातक, 23
हर्रैया, विकास कुमार, हाईस्कूल, 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें