फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड क्रिकेट में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाइंड क्रिकेट : संदीप का लक्ष्य नागेश ट्रॉफी खेलना
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के सल्टौआ क्षेत्र के रमवापुर बाबू निवासी संदीप कुमार (31) प्रदेश की ब्लाइंड क्रिकेट में खेलते हैं। वे करीब आधा दर्जन राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता उन्होंने दिल्ली में खेली। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे आजकल ब्लाइंड क्रिकेट की दुनिया में खुद का स्थान स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्हें दृष्टिबाधित क्रिकेट चैंपियनशिप में बी टू कैटेगरी में मैन ऑफ द सिरीज का खिताब भी मिला है। उनका नागेश ट्रॉफी खेलने का लक्ष्य है।
खिलाड़ी संदीप कुमार ने बताया कि 2015 में शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीएड करने के दौरान एक शख्स शौकत अली से मुलाकात हुई। जो ब्लाइंड क्रिकेट उत्तर प्रदेश की टीम में खेला करते थे। उन्होंने मेरी मुलाकात मोहम्मद जीशान हैदर ने करवाया। जीशान हैदर से पढ़ाई के दौरान मुझे ब्लाइंड क्रिकेट की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2016 में पहली बार प्रदेश की ब्लांइड टीम में जोनल प्रतियोगिता के लिए मेरा चयन हुआ। इसमें आठ राज्यों की टीमों ने दिल्ली में हिस्सा लिया था। यह मेरा पहला मैच था। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक जोनल मैच खेला। अब तक चार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खेल चुका हूं। संदीप बताते हैं कि उत्तर प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट टीम का दो बार उप कप्तान भी रह चुका हूं। सामान्य क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी होती है। इसी प्रकार ब्लाइंड क्रिकेट में नागेश ट्रॉफी होती है। नागेश ट्रॉफी खेलना उनका सपना है। बताते हैं कि नागेश ट्रॉफी खेलने के बाद देश की टीम में आसानी से हिस्सेदारी मिल जाती है। इस समय अमरोहा के एक निजी शिक्षण संस्थान में विशेष कोर्स के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष गरिमा चौधरी, मोहम्मद जीशान हैदर, माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें