बस्ती। शनिवार को भाजपा की टीम-11 ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जांच और कार्रवाई की मांग की। डीएम को बताया कि बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग फर्जी पहचान पत्र और झूठे दस्तावेजों के सहारे लंबे समय से रह रहे हैं। ये लोग आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
चेतावनी दी गई कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, दिलीप पांडेय, विद्यामणि सिंह, अभिषेक कुमार, विनोद चौधरी, प्रदीप निषाद एवं तारक जायसवाल शामिल रहे।