मानिकचंद। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के दमया परसा के किसान भागीरथी उपाध्याय ने राजकीय बीज भंडार पर गलत बीज देने का आरोप लगाया है। जिला कृषि अधिकारी को पत्र देकर कहा कि मई में उन्होंने राजकीय बीज भंडार सल्टौआ गोपालपुर से 30 किलो सांभा धान का बीज खरीदा था। समय में धान की रोपाई की थी। धान की 25 प्रतिशत बालियां पक चुकी हैं। शेष 75 प्रतिशत बालियां अभी निकल रही हैं। आरोप लगाया कि धान का बीज अपमिश्रित था। उनके के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम फसल की जांच भी की है। राजकीय कृषि बीज भंडार के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत कई किसानों ने की है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद