फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा ने प्रदर्शनी लगाकर दिलाई आपातकाल की याद

Thu, 26 Jun 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा ने प्रदर्शनी लगाकर आपात काल की याद दिलाई। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्टेशन रोड स्थित निजी संस्थान में प्रदर्शनी का का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 1975 के दौरान प्रकाशित अखबारों की छायाप्रतियां, नेताओं के भाषण तथा तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़ी घटनाओं को दर्शाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और दयाराम चौधरी ने भी प्रदर्शनी देखी।
गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि युद्ध या आंतरिक विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि सत्ता बचाने के लिए आपातकाल थोपा गया था। तत्कालीन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों और सांविधानिक संस्थाओं की घोर अवहेलना की थी। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान की शपथ लेकर भी लोकतंत्र को तानाशाही में बदल दिया था। उन्होंने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को अपने अधीन कर लिया था। अरविंद सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, मनोज ठाकुर, अखंड प्रताप सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, नीरज पांउेय, अभिनव उपाध्याय, राजकुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें