फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनरेगा मजदूरी के लिए आंदोलन की चेतावनी

Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक की सेमरा उर्फ गलवा पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को रामजनक, रामचेत, रामचन्दर गौड़ के नेतृत्व में मजदूर कलक्ट्रेट पहुंचे। बताचया कि वर्ष 2025-2026 में तीन परियोजनाओं की मंजूरी के बाद कोहरगढ़वा तालाब का जीर्णोद्धार, पिड़ावल लाला के घर के निकट तालाब खुदाई और सफाई कार्य, सोधियां गांव के उत्तर तरफ पोखरे का जीर्णोद्धार किया गया। इसका भुगतान अब तक नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें