विकास के रास्ते पर चल रहा है प्रदेश: जय प्रताप
- प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
- बिजली, सड़क व कृषि क्षेत्र में तेजी से किया जा रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। भाजपा ने रविवार को ब्लॉक परिसर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विधानसभा चुनाव में प्रबुद्ध वर्ग से सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में गुंडे व माफियाओं का बोलबाला था। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। अब प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि पांच सालों में बिजली, सड़क, खेती आदि क्षेत्रों में तेजी से काम हुआ है। कलवारी में 26 करोड़ की लागत विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया गया। जिसका नतीजा है कि लोग सरकार से काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्कंडेय सिंह और संचालन कुवंर सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमुख रामकुमार, प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, मोहंती दुबे, शैलेंद्र दुबे, विनय प्रताप उर्फ सोनू सिंह, कर्नल केसी मिश्र, डॉ. कृष्ण प्रसाद मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव, प्रसून शुक्ल, रामनाथ चौधरी, कृष्ण कुमार दुबे, परमानंद सिंह, प्रेमप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।