फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के उत्साह व उमंग में हैं मतदाता: रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
जन चौपाल कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
विज्ञापन

बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक कुदरहा के चकदहा में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर ने मतदाताओं से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों व कराए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त बताई। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर कहा कि भाजपा के कार्य व नीतियों से मतदाताओं में उत्साह व उमंग है। वे अब तीन मार्च को अपनी ताकत मतदान कर दिखाएंगे।
विज्ञापन

रवि सोनकर ने कहा कि पार्टी में आम जन का विश्वास है। मोदी व योगी सरकार ने देश व प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। गांवों में जहां 24 घंटे बिजली मिल रही है वहीं सड़क, व पुल आदि भी बनाए गए हैं। गैर भाजपा सरकार में आम जन खुद को असहाय महसूस करता था, मगर भाजपा सरकार ने लोगों को मजबूती दी है। माफियातंत्र को जड़ से उखाड़ दिया है। क्षेत्रीय विकास को लेकर अब तक जितना कार्य हुआ है। पूर्ववर्ती सरकार में क्षेत्र पिछड़ा था, मगर अब की स्थिति बदल गई है। ऐसे में आम जन अपनी भावना को भाजपा के पक्ष में वोट कर व्यक्त करेगा। मुंशीराम चौधरी, सालिकराम चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, राम बेलास चौधरी,भगवती प्रसाद तिवारी, निगम नाथ उपाध्याय, राम किशुन राजभर, दयाशंकर दूबे, जनार्दन चौधरी, देवी बक्स चौधरी, राधेश्याम तिवारी, राम जी दुबे, बलिराम चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा विकासखंड के चगदहा ग्राम पंचायत में उपस्थित जनमानस से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें