व्यापारी समाज के सहयोग से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत
बस्ती। व्यापारी समाज मिलजुल कर तीन मार्च को मताधिकार का प्रयोग कर मत प्रतिशत बढ़ाने का काम करेगा। व्यापारी मात्र सामान को बेचने वाला ही नहीं होता, बल्कि लाभ अथवा आंशिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य करने वाले भी व्यापारी की श्रेणी में आते हैं। मसलन किसान, एडवोकेट, ऑटो चालक, फल, सब्जी, दूध बेचने वाले यहां तक कि मोची भी व्यापारी समाज में ही आते हैं।
यह कहना है उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त का। वे वह मतदाता जागरुकता अभियान के छठे दिन कटरा तिराहे पर नुक्कड़ सभा में बोल रहे थे। कहा कि बस्ती नगर क्षेत्र में लगभग 22 हजार मकानों में करीब एक लाख मतदाता निवास करते हैं, इन्हें मतदान केंद्र तक लाने के लिए एक-एक व्यापारी को पचास-पचास घरों के परिवार को मतदान कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी। शहरी क्षेत्र के 440 व्यापारी 22 हजार मकानों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। संगठन इसका प्रयास करेगा। कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री गणेश गुप्ता ने व्यापारियों से आग्रह किया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाकर बस्ती का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने में सहयोग करें। तभी सबका मान सम्मान और गौरव बढ़ेगा। स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया ने सभा के अंत में व्यापारियों सहित संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि तीन मार्च को मतदान केंद्र तक अवश्य चलें। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, व्यापारी दीनानाथ वर्मा, प्रशांत सोनी, अनिल श्रीवास्तव, आकाश सोनी, सूरज गुप्ता, गोपाल चंद्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अवध राज चौधरी, आकाश साहू, राजू साहू, हर्षित श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।