फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक सवार मनबढ़ों ने गांव में जाकर की हवाई फायरिंग

Mon, 17 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में रविवार की शाम करीब सात बजे दो बाइक पर सवार छह लोग एक व्यक्ति को ढूंढ़ते हुए पहुंचे। उसके न मिलने पर अपशब्द कहते हुए हवाई फायरिंग की और भाग निकले। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव के सतीश पांडेय ने पुलिस को बताया कि शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोग उनके दरवाजे पर आए। उन्हाेंने उसके छोटे भाई अजीत के बारे में पूछा। इंस्पेक्टर ऋत्युंजय यादव ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंचे तो सतीश पांडेय ने बताया कि अजीत के घर पर मौजूद न होने की बात बताने पर मोटरसाइकिल सवार गाली देने लगे तथा हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। हवाई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें