फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में बाइक सवार दंपती घायल, बाल-बाल बचा मासूम

Mon, 29 Apr 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गोटवा (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पति को हल्की चोटें आईं। जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज कस्बे के 26 वर्षीय राहुल रविवार सुबह पत्नी सिल्की तथा चार साल के बच्चे के साथ हर्रैया किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। फुटहिया फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। जबकि उनका चार वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें