फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटीले तार में फंसकर बाइक सवार घायल

Sun, 09 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज/हर्रैया। कटीले तार में फंसकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने घायल कोअस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी सत्यराम यादव खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं। शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में डोलई यादव के खेत में लगे कटीले तार में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फंस गई। इससे सत्यराम के गर्दन और शरीर का अन्य हिस्सा जख्मी हो गया। आसपास लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे सपा के जिला उपाध्यक्ष, प्रधान समीर चौधरी, आनंद यादव, राम चरित्र यादव सहित गांव के लोगों ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें