पेड़ से बाइक टकराई, युवक की मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के भीटिया गौर मार्ग पर स्थित पिपराजप्ती गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से घायल युवक की मौत हो गई।
हादसे के दौरान बाइक चला रहा युवक गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया था। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने हमराहियों के साथ घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान 35 वर्षीय फूलचंद निवासी पिपरा थाना खोडारे, गोंडा के रूप में की गई। घटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। संवाद