फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बिहार के दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार बिहार के दो युवक घायल हो गए। दोनों बाइक से दिल्ली से सिवान (बिहार) जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक जैसे ही बसहवा ओवरब्रिज पर पहुंची, चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार राहुल (22) पुत्र शंभू तथा अंकुर (23) पुत्र रामभरोस घायल हो गए। दोनों युवक ग्राम भादा खुर्द, थाना बुकसिल, जिला सिवान (बिहार) के निवासी हैं। सूचना पर फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश यादव व सिपाही मनीष मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें