फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाना के खुटहन गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। ग्राम खुटहन के पास सांड़ से टकरा कर बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक के पास से मिले मोबाइल के जरिये पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को सूचना दी।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंजी निवासी 30 वर्षीय रवी पुत्र फूलचंद बाइक से बस्ती गया था। वहां से काम निपटाकर वह वापस घर जा रहा था। नगर थाना क्षेत्र के टांडा मार्ग पर स्थित खुटहन के पास सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही उनके सिर में लगा हेलमेट निकल गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक कान में ईयर फोन लगाए था। उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें